आम का पना

 आवश्यक सामग्री

  • कच्चे आम - 2 -3 मीडियम आकार के 300 ग्राम
  • भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • देसी खांड - 100 -  150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)
  • पुदीना - 20- 30 पत्तिया
  • सौंठ - 1 /4  चम्मच 
  • नींबू - 1 


विधि 

पहले जब चूल्हे पर खाना बना करता था तब  चूल्हे की राख में दबा कर कच्चे आम को भून लिया करते थे और इन्हीं भुने हुये कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे. आजकल आम को उबाल कर पीस कर आम का पना बनाते हैं | कच्चे आम को दबा कर उबाल लो | 


अब इस उबली पल्प को मिक्सी में देसी खांड , काला नमक और पुदीना  के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये.  आम का पना (Raw Mango Panna) तैयार है.   पुदीने की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं.


Comments

Popular posts from this blog

Vegetable Upma

Thai Raw Papaya Salad

सर्दियों में चाय का आनंद