Posts

आम का पना

  आवश्यक सामग्री कच्चे आम - 2 -3 मीडियम आकार के 300 ग्राम भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच) काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच देसी खांड - 100 -  150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप) पुदीना - 20- 30 पत्तिया सौंठ - 1 /4  चम्मच  नींबू - 1  विधि  पहले जब चूल्हे पर खाना बना करता था तब  चूल्हे की राख में दबा कर कच्चे आम को भून लिया करते थे और इन्हीं भुने हुये कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे. आजकल आम को उबाल कर पीस कर आम का पना बनाते हैं | कच्चे आम को दबा कर उबाल लो |  अब इस उबली पल्प को मिक्सी में देसी खांड , काला नमक और पुदीना  के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये.  आम का पना (Raw Mango Panna) तैयार है.   पुदीने की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं.

मूंगदाल का हलवा

आवश्यक सामग्री  मूंग की धुली दाल - 2  कप  (200 ग्राम) देसी खांड - 2.5  कप (250 ग्राम) घी - 2  कप (200 ग्राम) इलाइची - 4 (छील कर पीस लें) किशमिश - 1 टेबल स्पून  काजू - 20 से 25 बादाम – 7 से 8 पिस्ते -10 से 12 दाल पीसिए मूंग की दाल को धोकर 5  से 6  घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 6  घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए. दाल भूनिए दाल पीसने के बाद, कड़ाई गरम कीजिए और आधा घी कड़ाई में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल कड़ाई में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए. दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, चाशनी बनाइए अब इसमें देसी खांड डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर देसी खांडके घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना ल...

Vegetable Upma

  Ingredients: 1 cup semolina (sooji/rava) 2 tablespoons ghee or coconut oil 1 teaspoon mustard seeds 1 onion, finely chopped 1 green chili, finely chopped (adjust to taste) 1-inch piece of ginger, grated 3 carrot, finely chopped 2-3 small tomato, finely chopped 1/4 teaspoon turmeric powder Salt to taste (1 tsp) 5 cups water Fresh curry leaves for garnish Instructions : Heat cow clarified butter (ghee) in a pan over medium heat. Pour in the semolina (sooji/rava) and roast it in the pan for about 5-7 minutes until it turns light golden brown and aromatic, stirring continuously to prevent burning. Now set-aside roasted semolina. Heat cow clarified butter (ghee) in a pan over medium heat. Add mustard seeds to the pan and let them splutter. Add chopped onion and sauté until translucent. Add grated ginger to the pan, Add curry leaves and asafetida, and sauté for a few seconds until fragrant. Add peanuts to the pan and roast for a couple of minutes until they start to turn golden brown. ...

RAGI IDLI

 Ingredients:  ● 1 cup ragi flour ● 1 cup idli rice  ● 1/2 cup urad dal ● 1/2 tsp fenugreek seeds ● Salt to taste  Instructions:  ● Soak idli rice with fenugreek seeds and urad dal separately for 4-6 hours. ● Grind urad dal and fenugreek seeds to a smooth batter. ● Grind soaked idli rice, mix with ragi flour, and combine both batters.  ● Add salt, mix, and let it ferment for 6-8 hours.  ● Grease idli molds, pour batter, and steam for 12-15 minutes. ● Serve ragi idlis with chutney or sambar. Enjoy your quick and healthy ragi idlis

ब्राह्मी (हबर्ल) चाय

 ब्राह्मी (हबर्ल) चाय ----------------- प्रतिरोधक शक्ति, स्फूर्ति दायक, पाचन शक्ति, ऊर्जा प्रदान चाय लेंगे आप ??? हानिकारक समझे जाने वाली यही चायआपके लिये बेहद लाभदायक भी हो सकती है। तरीके बदलने से परिणाम भी बदल जाते हैं। सही तरीके से बनी चाय आपके लिये काफी फायदेमंद हो सकती है। आइये जाने कि गुणों से भरपूर ऐसी लाभदायक चाय किस तरह बनती है.... आवश्यक सामग्री: तुलसी के सुखाए हुए पत्ते (जिन्हें छाया में रखकर सुखाया गया हो) 500 ग्राम, दालचीनी 50 ग्राम, तेजपात 100 ग्राम, ब्राह्मी बूटी100 ग्राम, बनफशा 25 ग्राम, सौंफ 250 ग्राम, छोटी इलायची के दाने 150 ग्राम, लाल चन्दन 250 ग्राम और काली मिर्च 25 ग्राम।  सब पदार्थों को एक-एक करके इमाम दस्ते (खल बत्ते)में डालें और मोटा-मोटा कूटकर सबको मिलाकर किसी बर्नी में भरकर रख लें।  बस ब्राह्मी की चाय तैयार है। बनाने की विधि : आठ प्याले चाय के लिए यह 'ब्राह्मी तुलसी चाय'का मिश्रण (चूर्ण) एक बड़ा चम्मच भर लेना काफी है।  आठ प्याला पानी एक तपेली में डालकर गरम होने के लिए आग पर रख दें। जब पानी उबलने लगे तब तपेली नीचे उतार कर एक चम्मच मिश्रण डालक...

चाय का मसाला

  यह मसाले आपकी चाय का टेस्ट तो बढ़ाते ही है साथ में आपके इम्यून सिस्टम को भी बहुत मजबूत करते हैं इस मैसेज इस चीज का को टेस्ट पसंद na हो उसे निकाल भी सकते हैं छोटी इलायची 20 ग्राम तुलसी की पत्तियां सूखी 5 ग्राम सौंफ मोटी 20 ग्राम दालचीनी 10 ग्राम लोंग 10 ग्राम सोंठ 10 ग्राम पीपल 10 ग्राम मोटा मोटा कूटकर शीशी में भरकर रख ले थोड़ा सा चाय पत्ती के साथ डाल दिया करें सर्दी के अंदर ऑफिस में काली मिर्च 5 gm भी डाल सकते हैं जो पित को बढ़ाती है और kaf का शमन करती है

गाजर की कांजी

  आवश्यक सामग्री  काली गाजर - 250 ग्राम पानी - 2.5 लीटर  पीली सरसों  पाउडर    / राई पाउडर - 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच हींग - 1/8 चम्मच सेंधा  नमक - स्वादानुसार बनाने की विधि      सबसे पहले गाजर को धोकर साफ कर लीजिए, इसके बाद गाजर को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए। गाजर के टुकड़ो को एक मिट्टी की हांडी में डालकर उसमे पानी मिला दीजिए। पानी डालने के बाद हींग, राई पाउडर, काली मिर्च पाउडर,  सेंधा   नमक डालकर मिला दीजिए। पानी मे सभी मसाले मिलाने के बाद हांडी का ढक्कन बन्द कर दीजिए। इसको हर रोज़ किसी लकड़ी के डंडे से हिलाते रहे |  इस हांडी को 4 से 5 दिन हल्की धूप में रखिए, गाजर की कांजी को धूप में रखने से कांजी स्वादिष्ट बनती है। स्वादिष्ट गाजर की कांजी बनकर तैयार है,