Posts

Showing posts from November, 2021

मुरमुरा नमकीन - Murmure Namkeen

 आवश्यक सामग्री - Ingredients for Salted Puffed Rice मुरमुरा - 4 कप मूंगफली के दाने - 1 कप तेल - 4 टेबल स्पून करी पत्ता - 10-12 हींग - 1 पिंच जीरा - 1 छोटी चम्मच नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक या स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच काली मिर्च - 20 या 1/2 छोटी चम्मच पाउडर अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच विधि - How to make Namkin Laiya Recipe मूंगफली तलिए मुरमुरा नमकीन बनाने की शुरूआत मूंगफली के दानों को तलने से कीजिए. दानों को तलने के लिए गैस जलाकर कड़ाही गरम कर लीजिए और इसमें तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर कड़ाही में मूंगफली के दाने डाल दीजिए. इन्हें लगातार चलाते हुए हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिए. मूंगफली के दानों को भूनते समय आंच मध्यम ही रखिए. मूंगफली के दानों के हल्के ब्राउन और भुनने की खुश्बू आते ही गैस बंद कर दीजिए और इन दानों को एक अलग प्लेट में निकाल लीजिए. मसाले पीसिए मसाले पीसने के लिए मिक्सर जार में जीरा, हींग, काली मिर्च, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिए. सभी मसालों को एकदम बारीक पीस लीजिए . मुरमुरा नमकीन भूनिए कड़ाही में बचे हुए तेल में करी पत्ता डालकर भून लीजिए. फिर, आं...

पोहा नमकीन- Poha Namkeen recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for roasted poha namkeen पोहा - 3 कप (200 ग्राम) मूंगफली के दाने - 1 कप (150 ग्राम) सूखा नारियल - 60-70 ग्राम पतले टुकड़े कटे हुये तेल - 2-3 टेबल स्पून हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई) हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार करी पत्ता - 10-12 चीनी पाउडर - 2 छोटी चम्मच किशमिश - 2 टेबल स्पून विधि - How to make poha namkeen सबसे पहले पोहा रोस्ट कर लीजिए. पोहा कढा़ई में डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये, हल्का सा कलर चेंज होने तक और हल्के से क्रिस्प होने तक भून लीजिये. पोहा 4-5 मिनिट में भून कर तैयार हो जाता है. पोहा रोस्ट करके प्याले में निकाल लीजिए. कढा़ई में 2-3 टेबल स्पून तेल डालकर हल्का सा गरम कीजिए. तेल गरम होने पर मूंगफली के दाने डाल कर लगातार चलाते हुए मूंगफली के दानों को हल्का कलर बदलने और क्रिस्पी होने तक भून लीजिये और दानों को भी प्याले में निकाल लीजिए.  रियल को तेल में डालकर हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिए, और इसे भी प्याले में निकाल लीजिए. कढा़ई में बचे हुए तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डाल कर भून लीजिए. हल्द...

Millets Recipe

  Millets Soaking & Recipe

Tea

  रूचि पेय / Ruchi Pay Herbal Tea Ayuervedic Tea