Posts

Showing posts from September, 2024

मूंगदाल का हलवा

आवश्यक सामग्री  मूंग की धुली दाल - 2  कप  (200 ग्राम) देसी खांड - 2.5  कप (250 ग्राम) घी - 2  कप (200 ग्राम) इलाइची - 4 (छील कर पीस लें) किशमिश - 1 टेबल स्पून  काजू - 20 से 25 बादाम – 7 से 8 पिस्ते -10 से 12 दाल पीसिए मूंग की दाल को धोकर 5  से 6  घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 6  घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए. दाल भूनिए दाल पीसने के बाद, कड़ाई गरम कीजिए और आधा घी कड़ाई में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल कड़ाई में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए. दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, चाशनी बनाइए अब इसमें देसी खांड डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर देसी खांडके घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना ल...