Posts

Showing posts from December, 2022

माउथ फ्रेसर

  माउथ फ्रेसर - =--=-=-=-==-= 1 धनिया और सौंफ वाला फ्रेशनर सामग्री एक चौथाई कप साबुत सौंफ एक चौथाई कप साबुत धनिया एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिश्री (स्वाद के लिए) ऐसे बनाएं: यह बहुत जल्दी से बनने वाला माउथ फ्रेशनर है, जिसमें बेहद सामान्य सामग्रियों का इस्तेमाल होता है। धनिया और दालचीनी बेहतर पाचन प्रक्रिया के लिए जाने जाते हैं और खाने के बाद इन्हें लेना और भी अच्छा हो जाता है। साबुत सौंफ को पांच मिनट तक सूखा भूनें। फिर धनिया के बीजों को दो से तीन मिनट तक भूनें और सौंफ में मिलाएं। इसमें एक चम्मच दालचीनी पाउडर और पिसी मिश्री मिलाएं। सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं और एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रखें। जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें। 2 पुदीना और लौंग फ्रेशनर (BEST IN CORONA) सामग्री एक चौथाई कप पुदीने की पत्तियां एक चम्मच लौंग एक चम्मच दालचीनी पाउडर एक चम्मच मिश्री तुलसी और रोजमैरी फ्रेशनर ऐसे बनाएं: पुदीने की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, साथ ही यह सांसों की बदबू को दूर रखने में भी मददगार होती है। पोदीने का स्वाद काफी वक्त तक मुंह में अपना असर बनाए रख...

सर्दियों में चाय का आनंद

  सर्दियों में चाय का आनंद लीजिए पेश है आपके लिए विभिन्न प्रकार की हर्बल चाय। कृपया जनहित में शेयर जरूर करें आपका अपना डॉ जितेंद्र गिल सदस्य भारतीय चिकित्सा परिषद। दालचीनी की छाल से एक जबर्दस्त चाय भी तैयार की जाती है जो ना सिर्फ स्वादिष्ट और जायकेदार होती है बल्कि अनेक रोगों के निवारण और हमारे स्वास्थ्य के बेहतर रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण भी होती है। दालचीनी की चाय बनाने के लिए दालचीनी की छाल के २-३ टुकड़े, स्वादानुसार गुड़, २ इलायची और थोड़ी सी अदरक की आवश्यकता होती है। दुनियाभर के लोग दालचीनी की चाय को 'डिटॉक्स टी" के नाम से जानते हैं क्योंकि इस चाय की खासियत होती है कि यह हमारे शरीर की अंदरूनी साफ-सफाई कर देती है। इस चाय को तैयार करने के लिए एक पतीले में आधा गिलास पानी लेकर खौलाएं और जब पानी खौलने लगे तो खौलते पानी में दालचीनी की छाल के २-३ टुकड़े डाल दें। इसी वक्त इसमें स्वादानुसार गुड़ भी डाल दें। इसी मिश्रण में इलायची इलायची और कद्दूकस अदरक भी डाल दिया जाए। इस चाय को देर तक खौलने दिया जाए, जब खौलती चाय में जब भाप बनने लगे तो इसे किसी बर्तन या प्लेट से ढाँक दें। ऐसा इसलिए किया ...