सर्दियों में चाय का आनंद
सर्दियों में चाय का आनंद लीजिए पेश है आपके लिए विभिन्न प्रकार की हर्बल चाय। कृपया जनहित में शेयर जरूर करें आपका अपना डॉ जितेंद्र गिल सदस्य भारतीय चिकित्सा परिषद।
दालचीनी की छाल से एक जबर्दस्त चाय भी तैयार की जाती है जो ना सिर्फ स्वादिष्ट और जायकेदार होती है बल्कि अनेक रोगों के निवारण और हमारे स्वास्थ्य के बेहतर रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण भी होती है। दालचीनी की चाय बनाने के लिए दालचीनी की छाल के २-३ टुकड़े, स्वादानुसार गुड़, २ इलायची और थोड़ी सी अदरक की आवश्यकता होती है। दुनियाभर के लोग दालचीनी की चाय को 'डिटॉक्स टी" के नाम से जानते हैं क्योंकि इस चाय की खासियत होती है कि यह हमारे शरीर की अंदरूनी साफ-सफाई कर देती है। इस चाय को तैयार करने के लिए एक पतीले में आधा गिलास पानी लेकर खौलाएं और जब पानी खौलने लगे तो खौलते पानी में दालचीनी की छाल के २-३ टुकड़े डाल दें। इसी वक्त इसमें स्वादानुसार गुड़ भी डाल दें। इसी मिश्रण में इलायची इलायची और कद्दूकस अदरक भी डाल दिया जाए। इस चाय को देर तक खौलने दिया जाए, जब खौलती चाय में जब भाप बनने लगे तो इसे किसी बर्तन या प्लेट से ढाँक दें। ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए ताकि दालचीनी में पाया जाने वाला वाष्पशील तेल चाय में उतर आए। कुछ ही समय में दालचीनी की चाय तैयार हो जाएगी। इसे छानें और मजे से पिएं।
दालचीनी की चाय बनते ही पूरे घर में दालचीनी की सौंधी खुश्बु समा जाएगी। जानकारों के अनुसार डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और आर्थराइटिस को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने के लिए इस चाय को नित्य लेना चाहिए। अनेक वैज्ञानिक *शोध पत्रों में इसके असर का जिक्र किया गया है। बगैर गुड़ वाली दालचीनी चाय डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होती* है। जिन्हें मानसिक तनाव, नींद ना आना और थकान जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं, उनके लिए भी यह चाय काफी खास है। दालचीनी के औषधीय गुणों की पैरवी आधुनिक विज्ञान खूब करता है। कुलमिलाकर कहा जा सकता है दालचीनी एक कमाल की औषधि है।
मौसम के अनुसार आपको चाय भी बदल देनी चाहिए. ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत दूध की चाय से करते हैं. मगर गर्मी के मौसम में दूध की चाय की जगह अगर आप हर्बल चाय पिएं, तो आपको ज्यादा लाभ मिलेंगे.
हर्बल चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं इसलिए कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसे रोगों से बचाती हैं और शरीर से टॉक्सिन्स (गंदगी) को बाहर निकालती हैं.*
*आइए आपको बताते हैं कौन सी हर्बल चाय है फायदेमंद और कैसे बनाएं इसे*.*
*पुदीने की चाय*
पुदीना पेट के लिए बहुत फायेदमंद माना जाता है. दुनिया के जिन हर्ब्स में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, पुदीना उनमें से एक है. और पेट की सभी समस्याएं दूर करता है. उबलते पानी में दो बड़े चम्मच पुदीना के पत्ते डालकर दस-पंद्रह मिनट तक उबालें. उबलने के बाद इसे छानकर पिएं. मीठेपन के लिए एक चम्मच शहद डाल सकते हैं.
*तुलसी की चाय*
तुलसी को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना जाता है.तुलसी की चाय बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी लें और इसे उबलने तक गर्म करें. उबाल आने के बाद पैन को आंच से हटा लें और इसमें 6-7 तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर डाल दें. 2 मिनट ढक कर रखने के बाद चाय को कप में छान लें.
अब इसमें आधा नींबू का रस और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पिएं. ये चाय आपके पेट, आंखों, किडनी, लिवर और दिल के लिए बहुत फायदेमंद है. दिन में 2 बार रोजाना ये चाय पीकर आप अपना वजन भी तेजी से घटा सकते हैं.
*ग्रीन टी*
ग्रीन टी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ग्रीन टी में कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं. टी बैग वाली ग्रीन टी के बजाय खुली (लूज) ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है. एक कप उबलते हुए पानी में एक चम्मच ग्रीन टी डालें और 3-4 मिनट के लिए ढक दें. आपकी ग्रीन टी तैयार है. अगर आपको ग्रीन टी का स्वाद कड़वा लगता है, तो इसमें एक चम्मच शहद मिला लें.
*गुलाब के फूल की चाय*
गुलाब के फूलों में भी कई तरह के गुण पाए जाते हैं. इसलिए इसे पीने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है और शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं. गुलाब की चाय बनाने के लिए डेढ़ कप पानी लें और इसमें एक ताजे गुलाब की पत्तियां डाल दें. अब 1 मिनट तक तेज आंच पर उबालने के बाद इसे 3 मिनट के लिए ढक कर रख दें. इसके बाद चाय को छानकर पिएं.
*प्याज की चाय*
प्याज की चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक बढ़ाती है. गर्मी में प्याज की चाय पीने से आप लू से बचे रह सकते हैं और इससे पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं. प्याज की चाय बनाने के एक छोटी प्याज को काटकर रख लें. अब डेढ़ कप पानी उबालें और उसमें प्याज के टुकड़े डाल दें. 1 मिनट आंच पर रखने के बाद आंच बंद कर दें. अब इसमें एक चम्मच ग्रीन टी या एक ग्रीन टी बैग डालकर 2 मिनट के लिए ढक दें. अब चाय को कप में छान लें और इसमें आधा नींबू का रस मिलाकर लें।
Comments
Post a Comment