ब्राह्मी (हबर्ल) चाय

 ब्राह्मी (हबर्ल) चाय

-----------------

प्रतिरोधक शक्ति, स्फूर्ति दायक, पाचन शक्ति, ऊर्जा प्रदान चाय लेंगे आप ???


हानिकारक समझे जाने वाली यही चायआपके लिये बेहद लाभदायक भी हो सकती है। तरीके बदलने से परिणाम भी बदल जाते हैं। सही तरीके से बनी चाय आपके लिये काफी फायदेमंद हो सकती है।


आइये जाने कि गुणों से भरपूर ऐसी लाभदायक चाय किस तरह बनती है....


आवश्यक सामग्री:

तुलसी के सुखाए हुए पत्ते (जिन्हें छाया में रखकर सुखाया गया हो) 500 ग्राम,

दालचीनी 50 ग्राम,

तेजपात 100 ग्राम,

ब्राह्मी बूटी100 ग्राम,

बनफशा 25 ग्राम,

सौंफ 250 ग्राम,

छोटी इलायची के दाने 150 ग्राम,

लाल चन्दन 250 ग्राम और

काली मिर्च 25 ग्राम। 


सब पदार्थों को एक-एक करके इमाम दस्ते (खल बत्ते)में डालें और मोटा-मोटा कूटकर सबको मिलाकर किसी बर्नी में भरकर रख लें। 

बस ब्राह्मी की चाय तैयार है।


बनाने की विधि :

आठ प्याले चाय के लिए यह 'ब्राह्मी तुलसी चाय'का मिश्रण (चूर्ण) एक बड़ा चम्मच भर लेना काफी है। 


आठ प्याला पानी एक तपेली में डालकर गरम होने के लिए आग पर रख दें। जब पानी उबलने लगे तब तपेली नीचे उतार कर एक चम्मच मिश्रण डालकर फौरन ढक्कन से ढक दें। थोड़ी देर तक रखे फिर छानकर कप में डाल लें।


इसमें दूध नहीं डाला जाता। 

मीठा करना चाहें तो उबलने के लिए आग पर तपेली रखते समय ही उचित मात्रा में शकर डाल दें और गरम होने के लिए रख दें।


फायदे:

ऊपर बताए गए प्रयोग से बनी चाय आपको ताजगी और स्फूर्ति के साथ ही सेहत का अतिरिक्त लाभ भी दे सकती है। ब्राह्मी तुलसी की चाय प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाकर रोगों से बचाने वाली, स्फूर्तिदायक, पाचन शक्ति बढ़ाने वाली और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाली होती है।

Comments

Popular posts from this blog

Vegetable Upma

Thai Raw Papaya Salad

सर्दियों में चाय का आनंद